Headlines

अलवर प्रकरण को लेकर आरएलपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार

बेनीवाल

जयपुर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशों के बाद मंगलवार को पार्टी के बैनर तले प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों तथा कई उपखंड मुख्यालय पर अलवर में मुकबधिर के साथ हुई दरिंदगी के मामले को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे गए। जोधपुर मुख्यालय पर जहां रालोपा के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया, वहीं नागौर जिला मुख्यालय पर मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। राजधानी जयपुर में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य जिलों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो के नेतृत्व में ज्ञापन दिये गए।

आरएलपी द्वारा दिये गए ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त प्रकरण में सीबीआई जांच करवाने की बात राज्य सरकार ने की है परंतु सीबीआई जांच आवश्यक रूप से हो उसकी सुनिश्चितता की जाए। क्योंकि पूर्व में ऐसे कई मामले सीबीआई के पास गए परंतु उसकी जांच सीबीआई ने शुरू तक नहीं की। वहीं पीड़िता के परिजनों को 50 लाख का आर्थिक पैकज देने, पीड़िता व उसके परिजनों को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने, बालक- बालिकाओं के साथ ऐसे कुकर्त्यो को अंजाम दे रहे मानसिक विकृति से पीड़ित अपराधीयो की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने व इस प्रकार के अपराधों पर रोकथाम के लिए मनोवैज्ञानिकों व मनोचिकित्सको के मार्गदर्शन में जन जागरण अभियान चलाने, ऐसे मामलों में कठोर सजा का प्रावधान बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन करने व राजस्थान की विधानसभा में इस विषय पर विशेष चर्चा करवाने व प्राप्त सुझावों पर अमल करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती नही हो उसके लिए ठोस कदम की मांग की गई। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इतने बड़े प्रकरण के बाद भी वहां के जिला कलक्टर व एसपी को सरकार द्वारा नही हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *