Headlines

स्मार्ट सिटी मिशन : राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर

rajasthan स्मार्ट सिटी मिशन Smart City Mission : Rajasthan ranks 2nd in the country

जयपुर। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केन्द्र सरकार द्वारा जारी 36 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों की ऑनलाइन रैंकिंग में राजस्थान देश में द्वितीय स्थान पर आया है। स्मार्ट सिटी मिशन के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में राजस्थान 2 वें स्थान पर है तथा 100 शहरों की रैंकिंग में उदयपुर 8 वें, कोटा 11 वें, अजमेर 29 वें एवं जयपुर 36 वें स्थान पर हैं।

नगरीय विकास आवासन स्वायत्त शासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन में राजस्थान के 4 शहरों जयपुर, उदयपुर, अजमेर एवं कोटा को सम्मिलित किया गया। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के चार शहरों को अब तक कुल प्राप्त राशि रू 1845 करोड़ के विरूद्ध राशि रू1563 करोड़ का व्यय विभिन्न परियोजना में व्यय किया गया। प्रदेश के चार शहरों में 405 परियोजना राशि रू 3965 करोड़ में से 138 कार्य रू 448 करोड़ पूर्ण तथा 178 कार्य रू 2772 करोड़ प्रगतिरत एवं 17 कार्य रू 145 करोड़ के प्रक्रियाधीन है।

कोविड काल में भी विकास गति को बनाये रखा

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत जन अपेक्षाओं के अनुरूप जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श एवं स्मार्ट सिटी की दिशा निर्देशों के आधार पर जयपुर, उदयपुर, अजमेर एवं कोटा शहरों में जनोपयोगी के नए कार्यो को सम्मिलित किया गया है।

कार्यो के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सीपीएम-पीईआरटी आधारित एक्शन प्लान बनाया गया तथा प्रभावी माॅनिटरिंग में इसका उपयोग किया गया। कार्यों की निरंतर एवं नियमित समीक्षा की जाकर उनका समय-समय पर निरीक्षण किया गया। जिसके फलस्वरूप कोविड-19 काल के दौरान भी विकास गति को बनाये रखा जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *