जयपुर : हरमाड़ा इलाके में रविवार को सेवापुरा कचरा प्लांट में सड़क पर लगे एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद बस्ती में बनी करंट दौड़ पड़ा। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चों, दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति झुलस गया। यह सभी इसी बस्ती में करीब 20 से 25 कोठरियों में किराए से रहते थे। इन सभी कोठरीनुमा घरों में बिजली कनेक्शन इसी ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर लिया गया था।
उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद बस्ती में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करंट से झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां बिजली सप्लाई को बंद करवाया गया। मौके पर बिजली कंपनी के तकनीकी अधिकारी कर्मचारियों को भी बुलाया गया।

ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के बाहर घरों में पहुंचा करंट
हरमाड़ा थाना प्रभारी चैनाराम बेड़ा ने बताया कि हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान 44 सालके डालिम के रूप में हुई है। सेवापुरा कचरा प्लांट के पास बस्ती में अजय अग्रवाल का अगरबत्ती बनाने का कारखाना है। यहां काफी लोग काम करते है। अजय अग्रवाल ने ही बस्ती में ही करीब 25 से 30 लोहे की छोटी-छोटी कोठरीनुमा कमरे बना रखे है। प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से इन कोठरियों में बिजली की सप्लाई होती है। रविवार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ।
इसके बाद करंट बिजली सप्लाई के तारों में दौड़ते हुए उन कोठरियों तक पहुंच गया। इससे वहां घरों में रखे इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। यह देखकर वहां रहने वाले लोगों ने बिजली के कनेक्शन बंद किए। तारों को नंगे हाथों से छूआ तो वे झुलस गए। इससे डालिम, दो बच्चे व दो महिलाएं ज्यादा झुलस गए। तब पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद करवाई।
