जयपुर : चीन में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा हैं। चीन के कई शहरों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसे लेकर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर ट्वीट कर सचेत करते हुए भारत सरकार को चीन के हालातों को देखकर वहां से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करने की सलाह दी।
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि चीन में कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जब दुनियाभर में कोविड के मामले कम हुए हैं तब चीन में कोविड केस बढ़ना चिंताजनक है क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस की शुरुआत भी यहीं से हुई थी।
चीन में कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जब दुनियाभर में कोविड के मामले कम हुए हैं तब चीन में कोविड केस बढ़ना चिंताजनक है क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस की शुरुआत भी यहीं से हुई थी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 14, 2022
सीएम गहलोत ने आगे लिखा कि भारत सरकार को चीन के हालातों को देखकर वहां से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करना चाहिए। पूर्व में आईं कोविड की तीनों लहरों से सबक लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
