सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव 5 अगस्त को, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में हुआ पोस्टर विमोचन

सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव 5 अगस्त को, मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में हुआ पोस्टर विमोचन

जयपुर: सद्भावना परिवार द्वारा आयोजित सद्भावना लहरिया महोत्सव 2023 का आयोजन 5 अगस्त को मानसरोवर में होगा। पोस्टर विमोचन आज मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर प्रांगण में किया गया। सद्भावना परिवार की चेयरमैन शिवकांता पांडे ने बताया कि सद्भावना सावन लहरियां महोत्सव का आयोजन 5 अगस्त को मानसरोवर में होगा। विशेष ड्रेस कोड के साथ-साथ सावनक्वीन 2023, रैंप वॉक, सामूहिक लहरिया नृत्य, गेम, विशेष उपहार एवम मनोरंजन के साथ लाजवाब व्यंजन होंगे।

 

सावन लहरिया महोत्सव में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन में सुनीता यादव मुस्कान परवानी, मधु गुप्ता दीपाली गुप्ता,रीना पाठक,प्रीति कृष्णा,सुनीता गुप्ता आरती माथुर ,उर्मिला जांगिड़,आभा बडबार ,घूमर क्वीन मोना वर्मा, कोरियोग्राफर रोहित शर्मा मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *