Headlines

सचिन पायलट की विकास पथ योजना बंद!

WhatsApp Image 2022 02 25 at 15.48.17 e1645784430964

जयपुर: विधानसभा सत्र की शुरुआत शुक्रवार को भी हंगामे के साथ हुई। बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने बजट बहस के दौरान सचिन पायलट के डिप्टी सीएम रहते घोषित की गई योजना बंद करने पर सवाल उठाए। रामलाल शर्मा ने कहा- हमने सुना था कि हाकिम बदल जाते हैं, हुकुम नहीं बदलते, लेकिन यहां तो हाकिम बदलते ही हुकुम भी बदल गया। 10 हजार ग्राम पंचायतों में विकास पथ की घोषणा हुई, लेकिन जैसे ही हाकिम बदला विकास पथ भी बंद हो गए।

रामलाल ने कहा- आंकड़े बताते हैं कि हमारी सरकार जाने का कारण भी पूर्वी राजस्थान था। पूर्वी राजस्थान की 28 सीटों में से केवल एक धौलपुर की सीट ही हमारे पास हैं। जिस व्यक्ति पर लोगों ने विश्वास करके वोट​ दिया कि वह आने वाले समय में हमारे प्रदेश का मुखिया बनेगा, उसकी यह सरकार इतनी बड़ी दुर्गति करे तो इस पर इन्हें आत्मंथन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *