REET पेपर लीक प्रकरण : SOG ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संवाददाता बबलू मीणा को किया गिरफ्तार

REET

जयपुर : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 (REET) के पेपर आउट मामले में एसओजी लगातार कार्रवाई कर मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर रही हैं। SOG ने REET पेपर आउट मामले में जालोर से एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संवाददाता बबलू मीणा को गिरफ्तार किया है। पत्रकार बीते 10-15 दिनों से अंडर ग्राउंड था।

एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी (VDO) नरेंद्र से पूछताछ व जांच में सामने तथ्यों में REET पेपर लीक में जालोर के पत्रकार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पत्रकार बबलू मीणा को गिरफ्तार किया गया। बबलू मीणा दौसा जिले का रहने वाला है। बबलू 10 वर्षों से जालोर जिले में पत्रकारिता कर रहा है। एसओजी जांच में सामने आया है कि बबलू मीणा ने REET की परीक्षा भी दी थी।

एसओजी की जांच में सामने आया है कि बबलू मीणा स्वयं REET परीक्षा में सम्मिलित हुआ था। इसके साथ ही REET परीक्षा मामले में अब तक 40 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के दफ्तर शिक्षा संकुल से REET पेपर लीक हुआ था। इस मामले में सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जारोली को बर्खास्त कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *