घूसखोर SDM का रीडर भी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई के बाद पत्रावली लेकर भाग गया था आरोपी

ACB एसीबी की गिरफ्त में आया रीडर।

जालोर : आहोर एसडीएम के ट्रैप मामले में दूसरे दिन ACB की टीम ने उसके रीडर को गिरफ्तार किया है। ACB टीम ने जैसे ही एसडीएम को पकड़ा था, तो आरोपी रीडर गजेंद्र कुमार परिवादी की पत्रावली लेकर फरार हो गया। इसके बाद से ही ACB की टीम उसको तलाश रही थी। मंगलवार सुबह टीम ने आहोर के तखतगढ़ चौराह से आरोपी रीडर को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम के अलावा रीडर गजेंद्र कुमार ने भी परिवादी से रिश्वत मांगी थी। पुलिस ने रीडर के कब्जे से पत्रावली भी बरामद कर ली है।

दोनों को आज कोर्ट में करेगी पेश

ACB गिरफ्तार आहोर एसडीएम मांसिंगाराम जांगिड़ व रीडर गजेंद्र कुमार को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश करेगी। ACB कोर्ट पाली में पेश करने के लिए एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को लेकर रवाना हो गई। मूलत: बाड़मेर जिले के तारातरा निवासी मांसिंगाराम जांगिड़ 2019 बैच का आरएएस अफसर है। अंडर ट्रेनिंग के बाद आहोर उपखंड में एसडीएम के पद पर पहली पोस्टिंग है। पहली ही पोस्टिंग में आरोपी घूस की डिमांड करने लगा। इससे पहले अंडर ट्रेनिंग चितलवाना उपखंड मुख्यालय पर रह चुका है। आरएएस में चयन होने से पहले वह पटवारी के पद पर तैनात था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *