माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासक एल.एन. मंत्री ने सम्भाला पदभार

RBSE

अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के नवनियुक्त प्रशासक (IAS) लक्ष्मीनारायण मंत्री ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि अभी फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता 10वीं और 12वीं के एग्जाम को सुचारू रूप से कराना होगा। परीक्षा में गोपनीयता बनी रही, इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

REET को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि आज ही जॉइन किया है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं ली है। इस बारे में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड एक मर्यादित संस्था है और प्रशासक बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि REET पेपर लीक मामले में बोर्ड के ततकालीन अध्यक्ष डी.पी. जारोली को सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 1956-57 में गठित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नियम अनुसार तो स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति होती है। अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने या इस्तीफा देने की स्थिति में प्रशासक की नियुक्ति की जाती है। राज्य सरकार ने पहली बार स्वतंत्र रूप से आईएएस लक्ष्मी नारायण मंत्री प्रशासक की नियुक्ति की।​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *