सवाईमाधोपुर। बाघिन टी-39 नूर ने शावक को जन्म दिया है। रणथंभौर के जंगल में शनिवार सुबह नूर को शावक के साथ देखा गया है। वह बच्चे को मुंह में लेकर सड़क पर जा रही थी तभी पर्यटकों ने इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि बाघिन ने कितने शावकों को जन्म दिया है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वन विभाग के विशेषज्ञ दो-तीन शावकों को जन्म देने की संभावना जता रहे हैं।
असिसटें कन्जर्वेटर ऑफ फोरेस्ट (ACF) संजीव शर्मा ने बताया कि बाघिन टी-39 नूर की शारीरिक सरंचना को देखते हुए दो से तीन शावकों के जन्म देने की संभावना जताई जा रही थी। जोन नम्बर एक में एनीकट के पास आज सुबह शावक को मुंह में ले जाते हुए दिखाई दी। रणथंभौर टाइगर रिजर्व आए पर्यटकों ने भी नूर को शावक के साथ देखा।
रणथंभौर में बाघिन नूर ने पांचवी बार मां बनी है। इससे पहले बाघिन चार बार में 8 शावकों को जन्म दे चुकी है। बाघिन के शावकों को जन्म देने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।
