रामदेवरा मेला इस बार भी नहीं भरेगा

जैसलमेर। रामदेवरा का प्रसिद्ध मेला जो 7 से 17 सितंबर भादवा सुदी द्वितीया से लेकर ग्यारस तक प्रस्तावित मेला नहीं भरेगा। पोकरण उपखंड अधिकारी व रामदेवरा मंदिर समिति की संयुक्त बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ये निर्णय लिया गया। पोकरण उपखंड अधिकारी ने मेला स्थगित करने के आज आदेश भी जारी कर दिए। इन आदेशों में श्रद्धालुओं से घर पर ही पूजा अर्चना करने की अपील की गई हैं। आपको बता दे कि राजस्थान के प्रमुख मेलो में से एक है रामदेवरा का मेला जिसमे देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

23334f5d 3d8b 4d58 93aa eaefc39d0bff

इस बीच कोरोना को देखते हुए जयपुर में गोविंददेवजी का मंदिर जन्माष्टमी 29 अगस्त तथा सांवलियाजी मंदिर 30 अगस्त को आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा।

WhatsApp Image 2021 08 25 at 4.48.01 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *