Headlines

राजस्थान का बजट 23 फरवरी को आ सकता हैं

बजट

जयपुर। राजस्थान का वार्षिक बजट 23 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना हैं। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिनके पास वित्त विभाग भी हैं सदन में बजट पेश करेंगे। गहलोत पिछले एक सप्ताह से बजट की तैयारियों में ही जूटे हुए हैं। इस बार अलग से कृषि बजट भी पेश किया जा रहा है। अगले दो साल चुनावी साल होने के कारण इस बजट में कई जनहित की घोषणा की उम्मीद है।

इस बीच राज्य विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण से होगा। ये सत्र काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इस सत्र की रणनीति बना ली है। कांग्रेस का जहां दो दिवसीय चिंतन शिविर बजट सत्र की रणनीति बनाने को लेकर हुआ, वहीं भाजपा की भी आज विधायक दल की बैठक बजट सत्र की रणनीति को लेकर हुई। दोनों ही दल सत्र के दौरान मुकाबले के लिए कमर कसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *