Headlines

पेट्रोल-डीजल राजस्थान में 15 पैसे सस्ता: जयपुर में 108 रुपए 27 पैसे पेट्रोल, जबकि डीजल के दाम 97 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर पहुंचे

जयपुर : राजस्थान में पिछले लंबे समय से दिनों-दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर अब अंकुश लगना शुरू हो गया है। बुधवार को राजस्थान में पेट्रोल 15 पैसे, जबकि डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। जयपुर में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत घटकर 108 रुपए 27 पैसे और प्रति लीटर डीजल की कीमत घटकर 97 रुपए 91 पैसे पर पहुंच गई है।

वहीं इससे पहले देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था। बीते 8 महीनों में जहां पेट्रोल की कीमत 20 रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी है। वहीं डीजल 19 रुपए महंगा हो गया है। ऐसे में पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही कमी फिलहाल ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है।

बता दें कि कच्चे तेल के बाजार में लगातार सुस्ती का दौर जारी है। इस समय ब्रेंट क्रूड का दाम बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अगर इसी सप्ताह की बात करें तो यह 6 फीसदी टूटा है। इस सप्ताह कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *