Headlines

मंत्री शांति धारीवाल के बचाव में आये परसादी लाल मीणा: बोले -धारीवाल बुजुर्ग है, गलती हो जाती है

30 06 2021 parsadi lal meena 21786277 155647950

जयपुर: रेप को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री शांति धारीवाल के बचाव में अब हेल्थ मिनिस्टर परसादी लाल मीणा सामने आए हैं। मीणा ने धारीवाल का बचाव करते हुए कहा कि वे वृद्ध हैं। इस तरह की मानवीय गलती हो जाती है। पूनिया ने भी तो ऐसा कहा था, लेकिन उनके लिए कोई नहीं पूछता है।

दरअसल, शनिवार को दौसा के लालसोट में सरकारी रकूल के स्कूटी वितरण कार्यक्रम में परसादी लाल मीणा अतिथि के रूप में मौजूद थे। मंत्री धारीवाल के दिए बयान पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री धारीवाल वृद्ध हैं। उन्होंने कोई बात कही है तो जानबूझकर नहीं कहा था। वह एक इंसान है और मानवीय भूल हो जाती है।

मंत्री परसादी ने कहा कि उन्होंने इस गलती की माफी मांग ली है। मीणा ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सतीश पूनिया ने भी गलती की थी। महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उनके लिए कोई नहीं पूछता है। सतीश पूनिया ने गलती की माफी मांग ली। मंत्री धारीवाल ने भी गलती की माफी मांग ली। हिसाब बराबर हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *