जयपुर। कोरोना धीरे-धीरे राजस्थान से विदाई ले रहा है। सरकार की ओर से जारी आंकड़े यही बता रहे है। जितने पॉजिटिव आ रहे है उससे दो से तीन गुना कोरोना पीड़ित ठीक हो अपने घर पहुंच रहे है।
सबसे बड़े कोविड अस्पताल आरयूएचएस(RUHS) में भी अब बेड खाली हो रहे है। अस्पताल अधीक्षक डॉ अजीत सिंह के अनुसार अस्पताल में अब 1275 बेड्स में से 1167 पर ही मरीज भर्ती हैं। गलियारों में लगे बेड्स भी हटाए लिए गए है।
इस बीच चिकित्सा विभाग की कोरोना के जारी बुलेटन के अनुसार 24 घंटों में 8,398 संक्रमित मिले, जबकि उसके मुकाबले तीन गुना 25,160 रिकवर होकर घर पहुंचे। हालांकि मौत का आंकड़ा मामूली कम हो 146 रहा। संक्रमण वाले केसों की संख्या घटने से एक्टिंव केसों का आंकड़ा भी सवा दो लाख से 1 लाख 59 हजार पर आ गया है।
इस बीच जयपुर में 2676 संक्रमितों के नए मामले आए, जबकि 5382 ठीक हो घर पहुंचे। प्रदेश के बाकी जिलों में तो तीन अंकों में भी आंकड़ा नीचे रहा। जोधपुर में 620, उदयपुर में 550, अलवर में 401, सीकर में 397, कोटा में 367, भरतपुर में 359, जैसलमेर में 302 संख्या कोरोना पीड़ितों की रही।
राजधानी क्षेत्र में दवाओं की कालाबाजारी रोकने व दवाओं के निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर अंकुश लगाने के लिए बनाई टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। इनमें से 11 मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने के कारण दंडस्वरूप कुछ दिनों के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
11 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
सहायक औषधि नियंत्रक दिनेश तनेजा ने बताया कि मैसर्स मोनू फार्मेसी, मालवीय नगर, मैसर्स नेचर मेडिकेयर, राजा पार्क, पार्श्व कैमिस्ट, जवाहर नगर, मुकुन्द फार्मेसी एण्ड मेडिकल, बालाजी मेडिकोज, शास्त्री नगर, राधिका फार्मेसी, एण्ड जनरल कॉस्मेटिक, मानसरोवर, पृथासावी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, जगतपुरा, श्रीश फार्मा, मालवीय नगर, अशोक मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, मुरलीपुरा का लाइसेंस 5 से 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। इन दिवसों में यह मेडिकल स्टोर्स आमजन के लिए बंद रहेंगे।
