Headlines

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर राज्य सरकार ने 23 अगस्त को घोषित किया सरकारी अवकाश

जयपुर : पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर राज्य सरकार ने 23 अगस्त को प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। 23 अगस्त को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की अंत्येष्टि होगी। कल्याण सिंह के निधन पर 22 और 23 अगस्त का प्रदेश में शोक भी घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 2 मिनट का शोक रखकर मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी।

प्रदेश में दो दिन राजकीय शोक के साथ ही सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण ज़्यादातर मंत्री अपने गृह क्षेत्र से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्रिपरिषद की बैठक में जुड़े। जो मंत्री जयपुर में मौजूद थे, उन्होंने सीएमआर पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के कई राजनेता, केंद्रीय मंत्री भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *