जयपुर। राज्य सरकार ने 29 जिलों में नोटेरी पब्लिक के 115 रिक्त पदों पर चयन के लिए 31 अगस्त 2018 को जारी की गई अधिसूचना को निरस्त कर दी है।
राज्य सरकार ने 29 जिलों में नोटेरी पब्लिक के 115 रिक्त पदों पर चयन के लिए 31 अगस्त 2018 को जारी की गई अधिसूचना निरस्त कर दी है। pic.twitter.com/fA3ykXwYHB
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) May 25, 2021
राज्य सरकार ने अजमेर, अलवर, चूरू, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुन्झुनु, जयपुर, जोधपुर, जालौर, जैसलमेर, झालावाड़, कोटा, करौली, नागौर, पाली, राजसमन्द, भरतपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बून्दी, बीकानेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक एवं उदयपुर जिलों में नोटेरी पब्लिक के 115 रिक्त पदों पर चयन के लिए 31 अगस्त 2018 को अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किये थे। अपरिहार्य कारणों से 31 अगस्त 2018 की इस अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया है।
