जयपुर : निर्भया स्क्वायड की महिला हेड कांस्टेबल संतोष व महिला कांस्टेबल सरिता ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गम हुए फ़ोन को वापस लौटा दिया। गुम हुआ फोन वापस मिलने पर व्यक्ति सत्तार ने निर्भया स्क्वायड व जयपुर पुलिस का धन्यवाद किया। निर्भया स्क्वायड की महिला हेड कांस्टेबल संतोष व महिला कांस्टेबल सरिता ने बताया कि ऑपरेशन सेफर सिटी सेफर स्ट्रीट अभियान के तहत जब हम सफर करते थे छोटी चौपड़ से चांदपोल की तरफ आ रहे थे तो खजाने की रास्ते के पास सड़क के किनारे पर हमारे को एक फोन पड़ा नजर आया। वहां हम रुक उस फोन को उठाया तथा देखा तो वह फोन स्विच ऑफ था। तब हम फोन की दुकान वाले व्यक्ति के पास गए और उस फोन को खुलवा कर सिम निकलवा कर हमारे फोन में डाल कर उस सिम में ऐड नंबर पर फोन किया तो एक जबार नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया। तब हमने बताया कि यह फोन हम पुलिस वाली महिलाओं के पास है।
जिसका भी यह फोन है उसको हमारे कांटेक्ट नंबर दे दो ताकि वह हमारे से संपर्क कर ले तब थोड़ी देर में ही उस सिम पर एक व्यक्ति अपना नाम सत्तार बताया और घबराए हुआ बोला कि मैडम मेरा फोन गुम हो गया। यह फोन मेरा है तब हमने उनको तसली देते हुए कहा की भाई साहब घबराओ मत हम निर्भया स्क्वायड से महिला महिला कांस्टेबल बोल रही हूं। आपका फोन हमारे पास है हम चांदपोल में खड़े हैं हमने उनको एड्रेस बताया आप आराम से आ जाओ और आपका फोन ले जाओ। तब लगभग 1 घंटे बाद अब्दुल सत्तार नाम का व्यक्ति हमारे पास आए तब हमने तस्दीक कर उस व्यक्ति को उसका फोन दिया। जिसने निर्भया स्क्वायड की महिला हेड कॉन्स्टेबल संतोष व महिला कॉन्स्टेबल सरिता की ईमानदारी की सराहना करते हुई निर्भया स्क्वायड व जयपुर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
