Headlines

सांभर सॉल्ट के नए उत्पाद आएंगे बाजार में, शुभारम्भ में पहुंचे डॉ. महेश जोशी

जयपुर : हिंदुस्तान सॉल्ट लिमिटेड के सीतापुरा स्थित कार्यालय में भारत सरकार के उपक्रम सांभर सॉल्ट लिमिटेड के नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने शिरकत की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सांभर सॉल्ट लिमिटेड के नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की।

सांभर सॉल्ट लिमिटेड ऑर्गेनिक एल्कालाइन सॉल्ट के तहत कई नए प्रोडक्ट बाजार में उतार रहा है, जिसमे क्षारीय नमक, काला नमक, सेंधा नमक, व्रताहार नमक सहित कई स्वास्थ्यवर्धक और उत्तम नमक प्रोडक्ट्स है। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान सॉल्ट लिमिटेड और सांभर सॉल्ट लिमिटेड के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *