Headlines

शिक्षा विभाग की भी नई गाइडलाइन आई, स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

जयपुर : गृह विभाग की गाइडलाइन के बाद शिक्षा विभाग ने भी कोरोना को लेकर शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसके अनुसार अब विभिन्न कक्षाओं में 15 मिनट के अंतराल रखा जाएगा। इस गाइडलाइन में लगभग अधिकांश निर्देश गृह विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही है। केवल स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है। अब पहली से पांचवी, छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं तक का अलग-अलग समय रखा गया है।

इस प्रकार रहेगा स्कूलों का समय
  • पहली से पांचवी तक – सुबह 10:00 से शाम 3:45 बजे तक
  • कक्षा 6 से 8 तक- सुबह 10:15 से शाम 4:00 तक
  • कक्षा 9 से 12 तक – सुबह 10:30 बजे से शाम 4:15 बजे तक

SOP 26 11 2021 page 001SOP 26 11 2021 page 002SOP 26 11 2021 page 003

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *