Headlines

राष्ट्रीय कैडेट कोर का सांतवा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ ऑनलाइन कैंप प्रारंभ

जयपुर: राष्ट्रीय कैडेट कोर का सांतवा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैंप बुधवार 9 जून से प्रारंभ हुआ जो कि 14 जून तक चलेगा। कैंप में 400 कैडेट भाग ले रहे है जिसमे से 200 कैडेट राजस्थान के और 200 कैडेट उत्तर प्रदेश के व 20 एन.सी.सी. अधिकारी भाग ले रहे है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर का सांतवा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' ऑनलाइन कैंप प्रारंभ

कैंप कमांडर कर्नल अजय पांडेय के नेतृत्व में इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के कैडेट अपने सांस्कृतिक एवं भोगौलिक तथ्यों से परिचय करवाएंगे व उत्तर प्रदेश के अपने सांस्कृतिक एवं भोगौलिक तथ्यों से परिचय करवाएंगे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर का सांतवा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' ऑनलाइन कैंप प्रारंभ

जयपुर ग्रुप के 40 कैडेट व 1 राज गर्ल्स बटालियन की एन.सी.सी. अधिकारी प्रथम ऑफिसर नीलम शर्मा व द्वितीय ऑफिसर अंजु वरमानी भी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैंप में भाग ले रही है। कैंप समापन पर सभी कैडेट को E-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *