Headlines

सांसद बेनीवाल का पीएम मोदी को ट्वीट : यूक्रेन से आने वाले छात्रों से डबल किराया लेना किसी भी दृष्टि से है सही नहीं

नई दिल्ली/जयपुर : राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर कहा कि संकट के साये में यूक्रेन में रह- रहे राजस्थान सहित देश के छात्रों व नागरिकों को सरकार के स्तर पर निःशुल्क लाने की जरूरत थी मगर विमान कंपनी एयर इंडिया ने दोगुना किराया वसूल किया है जो किसी भी दृष्टि से सही नही है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि संकट की घड़ी में विदेश में रह रहे भारत के छात्रों को देश की सरकार से अपेक्षाएं होती है। ऐसे में सभी को भारत लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है।

बेनीवाल

उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार के संज्ञान में वहां के हालातो की जानकारी थी फिर केंद्र ने देरी क्यों की? वहीं सांसद बेनीवाल ने विमान कंपनी द्वारा वसूले गए दुगुने किराए को वापिस लौटाने की मांग भी की है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करके यूक्रेन के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है और रूस के भारत से रिश्ते हमेशा अच्छे रहे है। ऐसे में पीएम को हस्तक्षेप करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *