बेटे की शादी में नाचते-नाचते मां की मौत, दूल्हे की गोद में तोड़ा दम

शादी

अलवर : बेटे की शादी में डीजे पर नाचते-नाचते मां की मौत हो गई। दूल्हा भी अपनी मां के साथ डांस कर रहा था। जब दूल्हे ने नीचे गिरी मां को संभाला, लेकिन बेटे की गोद में ही मां ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना वहां मौजूद युवक के कैमरे में कैद हो गई थी। घटना 3 फरवरी की है, अब इसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल, अलवर के चिकानी में सतीश व नीलम के बेटे नीरज की शादी थी। 4 फरवरी को फेरे होने थे और बारात किशनगढ़बास के बम्बोरा जानी थी। 55 साल की मां नीलम ने 3 फरवरी को भात लिया था। इसके बाद रात को डीजे पर डांस करते-करते जमीन पर गिर गई थी। बेटे ने तुरंत मां को संभाला और हॉस्पिटल ले गए थे। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।

दूल्हे की मां को थी हार्ट की प्रॉब्लम

परिजनों ने बताया कि नीलम ने मुश्किल से 20 सेकेंड डांस किया था। बेटा नीरज भी मां के पास आकर डांस कर रहा था। तभी मां डांस करते-करते गिर गई थी। हादसे से परिवार पर पहाड़ जैसी मुसीबत आ गई। पहले मां का अंतिम संस्कार किया था। आंखों से आंसू भी नहीं सूख रहे थे। अगले दिन चार सदस्य बारात लेकर शादी करने पहुंचे थे। केवल फेरे हुए थे। ग्रामीणों ने कहा कि जिले में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी है।

गांव के लोगों ने बताया कि महिला को पहले से थोड़ी बहुत हार्ट की प्रॉब्लम थी। दवाएं चल रही थी। उस दिन अचानक डांस करते समय हार्ट अटैक आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *