Headlines

नर्सेज का नर सेवा,नारायण सेवा सप्ताह जारी, आज 40 यूनिट ब्लड संग्रहित

blood donation camp impactvoicenews.jpeg 1

जयपुर। नर्सेज से जुड़े तीन प्रमुख संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस से शुरू किए गए ‘नर सेवा,नारायण सेवा’ सप्ताह के तीसरे दिन आज रक्तदान शिविर राजापार्क स्थित एसएस ब्लड बैंक में हुआ जहां 40 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। शिविर में आज वर्चुअल रूप से राज्यमंत्री टीकाराम जूली व विधायक बाबूलाल नागर जुड़े और आयोजको व रक्तदाता दोनों को बधाई दी।

राजस्थान नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश टांक ने बताया कि
यह कैम्प राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन , राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवं राजस्थान ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान TNAI के महासचिव डॉ योगेश यादव एवं राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशीराम मीना आदि की प्रमुख भूमिका कैम्प आयोजन में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *