जयपुर। राजस्थान में ताऊते चक्रपात की तरह कोरोना की रफ्तार काफी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। कल और आज के आंकड़ों को देखे तो कुछ ऐसा ही लगता है कि कोरोना की दूसरी लहर जल्द राजस्थान से विदाई ले लेगी।
प्रदेश में पिछले 24 घंटो के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 9849 संक्रमित केस मिले, जबकि 16039 रिकवर हो अपने घर गए। मृतक दर में भी थोड़ी कमी आई है। आज मृतकों की संख्या प्रदेशभर में 139 रही।
जयपुर में आज संक्रमितों का थोड़ा सा बढ़ा हुआ आंकड़ा 2338 का रहा। इसके अलावा अलवर में 646, उदयपुर में 550, कोटा में 530 जोधपुर में 524,सीकर में 417, बीकानेर में 399 व हनुमानगढ़ में 356 संक्रमित रहे। इस बीच सरकार ने धारा144 को 21 जून तक बढ़ा दिया है। मेडिकल विभाग की टीम ने कालाबाज़ारी करने वालों की धरपकड़ अभियान में मेडिकल की 7 दुकानें सीज की है।
