Headlines

तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की हुई मौत, पी रखी थी शराब

जयपुर : श्यामनगर में तीसरी मंजिल पर छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर बिहार का रहने वाला है और जयपुर में पिछले कई सालों से मजदूरी करता आ रहा था। श्याम नगर पुलिस ने मजदूर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे को लेकर पूछताछ कर रही है। कोरोना जांच होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

एसआई मोहर सिंह ने बताया कि अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी के पास दरभंगा, बिहार निवासी गोपाल ठाकुर रहता था। जांच में पता लगा कि वह दिनभर से शराब पी रहा था। रात को भी उसने काफी शराब पी रखी थी। रात को वह कर्मचारियों के साथ ही छत पर सो गया था। छत पर संतुलन बिगड़ने तीसरी मंजिल से वह नीचे गिर पड़ा। छत से नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर श्यामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपड़ोस में पूछताछ करने के बाद शव को एसएमएस अस्पताल में भिजवा दिया। वह सुशीलपुरा फैक्ट्री इलाके में रंगाई का काम करता था। दिन में काम करने के बाद वह रात को फैक्ट्री में ही सो जाता था। वह फैक्ट्री में अपने चाचा के लड़के के साथ रहता था। श्याम नगर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *