दर्दनाक मौत : चलते ट्रक के नीचे अचानक गिरने से युवक की टांगें कमर से हुईं अलग

दर्दनाक मौत : चलते ट्रक के नीचे अचानक गिरने से युवक की टांगें कमर से हुईं अलग

कोटा: शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र की भामाशाहमंडी में हुए दर्दनाक हादसे में एक मुनीम की मौत हो गई थी। अब इसका वीडियो सामने आया है। मंडी परिसर में हुआ हादसा CCTV में कैद हो गया था। सिर्फ 3 सेकंड में ही मुनीम की मौत हो गई।

दर्दनाक मौत : चलते ट्रक के नीचे अचानक गिरने से युवक की टांगें कमर से हुईं अलग

घटना सोमवार की है। हादसे से पहले मृतक चेतराम फुटपाथ पर खड़ा होकर किसी से मोबाइल पर बात करता हुआ नजर आ रहा है। लोडिंग ट्रक सड़क किनारे खड़ा है। ट्रक धीमी स्पीड से आगे बढ़ता है। चेतराम भी पैदल चलना शुरू करता है। फुटेज में चेतराम ट्रक के साथ कुछ कदम तक चलते हुए नजर आ रहा है। जो अचानक सड़क पर गिर गया। ट्रक के पीछे का टायर चेतराम को रौंदता हुआ आगे बढ़ता दिख रहा है। ट्रक के टायर चेतराम के शरीर पर चढ़ गया। उसके दोनों पैर कमर से अलग हो गए।

दर्दनाक मौत : चलते ट्रक के नीचे अचानक गिरने से युवक की टांगें कमर से हुईं अलग

CCTV फुटेज सामने आने के बाद अनंतपुरा थाना सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ये एक्सीडेंट ही लग रहा है। हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *