Headlines

मंत्रिमडल विस्तार के बाद सोनिया गांधी से डोटासरा की मुलाकात

FE3pbczUcAMIzHl e1637669419956

जयपुर: मंत्रिमडल विस्तार के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मंत्री पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी से पहली मुलाकात में डोटासरा ने पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक दिया है। संगठन में डेढ़ साल से खाली चल रहे पदों को भरने पर चर्चा हुई है। अब तक डोटासरा का ध्यान मंत्री पद पर ज्यादा और प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर संगठन पर कम था। एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले पर मंत्री पद से हटने के बाद डोटासरा ने संगठन के काम में सक्रियता बढ़ा दी है। सोनिया गांधी से मुलाकात को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दिसंबर में संगठन के खाली पदों को भरा जाएगा। डोटासरा अक्टूबर में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन वन टू वन मुलाकात पहली बार हुई है।

सोनिया गांधी के बाद डोटासरा अब प्रभारी अजय माकन से चर्चा करेंगे। कांग्रेस में पिछले डेढ़ साल से खाली चल रहे जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियों पर अब काम आगे बढ़ने के आसार हैं। पिछले साल जुलाई में सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद से केवल प्रदेश कार्यकारिणी के 39 नेताओं को छोड़ कोई पदाधिकारी नहीं है। जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर जिला-ब्लॉक की कार्यकारिणी भी बननी है।

डोटासरा बोले- संगठन में जल्द नियुक्तियां होंगी

सोनिया गांधी से मिलने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा-PCC चीफ बनने के बाद कोरोना आ गया, इसलिए सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी थी। आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर राजस्थान के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की है। बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी के जन जागरण अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा की है। संगठन में खाली पदों को भरने पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन से चर्चा की जाएगी। उम्मीद है संगठन का विस्तार और खाली पदों पर जल्द नियुक्तियों का काम होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *