Headlines

फागी में कानोलाव बांध की पाल टूटी, पांच कॉलोनियों में 3 फीट तक भरा पानी

बांध

जयपुर : फागी कस्बे में बने कानोलाव बांध की पाल आज सुबह टूट गई। इस बांध के टूटने से 5 कॉलाेनियों के घरों में 3 फीट तक पानी भर गया। फागी से चकवाड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया। जिससे यातायात बाधित हो गया। बांध की पाल टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सिविल डिफेंस की टीम जयपुर से रवाना हुई। बांध की भराव क्षमता 5 फीट की है। एक दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण बांध में 7 फीट तक पानी आ गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कानोलाव बांध सुबह करीब 4 बजे टूट गया। जिसके बाद वहां से पानी बहता हुआ खेतों से होकर फागी कस्बे से लगी कॉलोनियों में आ गया। कॉलोनियों में करीब 3-4 फीट पानी भरने से हाहाकार मच गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बांध के पानी से देवनगर, दयालनगर, जैन नसिया, गुर्जरों का मोहल्ला और मुसलमानों के मोहल्ले में पानी भर गया है। जिसेके लिए सुबह 11 बजे तक प्रशासन जुटा रहा। इस दौरान बांध से करीब 35 फीसदी से ज्यादा पानी बहकर निकल गया।

bandh

आस-पास के गाँवो में होती है सिंचाई

इस बांध के पानी से फागी कस्बे के आस-पास के गांवों में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। पिछले दिनों मौजमाबाद, दूदू, बगरू, छितरौली सहित कई जगह भारी बारिश होने के बाद बांध के डाउन स्ट्रीम एरिया में पानी आ गया था। जिससे बांध पूरी तरह लबालब हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *