Headlines

वैक्सीनेशन शिविर में पत्रकारों ने दिखाया उत्साह, दूसरे दिन 845 डोज लगी

वैक्सीनेशन शिविर में पत्रकारों ने दिखाया उत्साह, दूसरे दिन 845 लगी डोज

जयपुर: पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित 18 प्लस वैक्सीनेशन शिविर में पत्रकारों ने परिवार सहित खासा उत्साह दिखाया। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को 845 पत्रकारों का परिवार सहित दूसरी डोज का टीकाकरण हुआ। शिविर बुधवार को भी जारी रहेगा, जिन सदस्यों ने पहली डोज 9 मई 2021 को पिंकसिटी प्रेस क्लब परिसर में लगाई थी उन्हें बुधवार को द्वितीय डोज लगाई जाएगी।

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव रामेन्द्र सोलंकी ने बताया कि सरकार की कोरोना गाइडलान की पालना करते हुए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉ. बी.डी. आचार्य के नेतृत्व में 18 प्लस वैक्सीनशेन की द्वितीय डोज 845 सदस्यों एवं उनके परिजनों को लगाई गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पा चौधरी के निर्देशन में वैक्सीनेशन की चार टीमों ने प्रेस क्लब सभागार एवं मिटिंग हॉल में डॉ. बी.डी. आचार्य के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मचारी लक्ष्मी शर्मा, सुमिता शाह, रेखा, राधा और कम्पयूटर ऑपरेटर दीपराज, रणजीत, हेमन्त, दिनेश ने कोरोना गाइडलाइन की पालना में टीकाकरण किया।

वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन कक्ष एवं ऑबर्जेवेशन रूम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। सोमवार की तुलना में मंगलवार को 200 डोज अधिक लगाई गई। सोमवार को 645 क्लब सदस्यों एवं परिजनों ने भाग लिया था। क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी की ओर से डॉ. टीम का आभार जताया गया।

7bcb87b7 15b0 47c1 a9a9 494730786d72

शिविर संयोजक एवं चिकित्सा समिति सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10बजे से सायं 6 बजे तक होगा। शिविर में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज गुर्जर, भारत दीक्षित, मांगी लाल पारीक, अनिता शर्मा, ओमवीर भार्गव सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। शिविर में दीपक आमेटा, चन्द्रमोहन आलोरिया, संतोष शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक कुमार सैनी, विजेन्द्र जायसवाल ने विशेष सहयोग किया। शिविर में केवल प्रेस क्लब सदस्य एवं उनके परिजन ही भाग ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *