जयपुर। मुख्य सचेतक महेश जोशी का बयान, दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस को लेकर जोशी ने कहा- दिल्ली पुलिस ने कानूनी तौर पर गलत तरीके से नोटिस भेजा है, कानून के मुताबिक पुलिस अगर कोई पूछताछ करती हैं तो 15 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के पुरुष के बयान के लिए बुला नहीं सकती, उनके आवास पर बयान ले सकती है। किसी भी उम्र कीं महिला और दिव्यांग उनके घर जाकर पुलिस बयान ले सकती है। पुलिस अपनी जगह पर नहीं भुला सकती यह कानून बना हुआ है।
मैंने कानून के तौर पर दिल्ली पुलिस को जवाब भेजा है। कोरोना का भी हवाला दिया है मैं सार्वजनिक कार्य करता हूं। मेरी भी व्यस्तता है अचानक दिल्ली पुलिस बुलाएगी मैं नहीं जा सकता।
शेखावत अपने वॉइस सैंपल क्यों नहीं दे रहे
जोशी ने कहा- गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है कहा है कि गजेंद्र सिंह शेखावत अपने वॉइस सैंपल क्यों नहीं दे रहे हैं। राजस्थान पुलिस की मदद करें राजस्थान पुलिस का सहयोग करें, अगर शेखावत जी राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं करते हैं तो राजस्थान की जनता उनको भगोड़ा घोषित करेगी। जोशी ने कहा की राजस्थान सरकार की जांच एजेंसीयां स्वतंत्रत है। सरकार कोई जांच एजेंसियों पर दवाब नहीं बनाती है मेरी नजर में गजेंद्र सिंह शेखावत भगोड़ा है।
ये भी पढ़े : दिल्ली पुलिस का नोटिस अवैधानिक, राजनैतिक द्वेष का हम पर्दाफाश करेंगे- डॉ.जोशी
