Headlines

राष्ट्रीय ब्राह्मण डिमांड पर ज़ूम मीटिंग सम्पन्न

राष्ट्रीय ब्राह्मण डिमांड पर ज़ूम मीटिंग सम्पन्न

नई दिल्ली/जयपुर : राष्ट्रीय ब्राह्मण डिमांड विषय पर रविवार को जूम मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जनवरी में राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। ज़ूम मीटिंग में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्रा, कर्नाटका, पंजाब , उत्तराखण्ड व हरियाणा के ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मीटिंग में राष्ट्रीय ब्राह्मण डिमांड पर विचार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र से भानुदास सौचे, कर्नाटका से सुरेश जोशी, उत्तर प्रदेश से चैतन्य बृजवासी एव सन्त मनीष देव, राजस्थान से सुरेशचंद जोशी, ओमप्रकाश चोटिया, मोहनप्रकाश शर्मा, रामावतार हेमानी, डॉ. सुमन शर्मा, गीता देवी शर्मा एडवोकेट, सन्तोष पारीक, लक्ष्मण पंचरियो, जे एल तिवारी, दिल्ली से गोपेन्द्र नाथ भट्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण डिमांड का समर्थन किया और इसे ब्राह्मण हित मे अति महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इन मांगों पर ब्राह्मण समाज का व्यापक समर्थन हासिल करने के लिए 2022 के प्रारम्भ में ब्राह्मण महिलाओं- पुरुषों का राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया जाए। सम्मेलन की रूपरेखा, स्थान चयन और अन्य आवश्यक बातों पर विचार करने के लिए प्रमुख ब्राह्मण प्रतिनिधियों की एक मीटिंग सितम्बर में रखी गयी है। ज़ूम मीटिंग का संचालन संयोजक एव ब्राह्मणी की सम्पादक अरुणा गौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *