Headlines

जयपुर के मानसरोवर में दिनदहाड़े फ़ायरिंग से महिला की मौत

जयपुर: जयपुर के मानसरोवर थाना इलाक़े के 24 सेक्टर में फ़ायरिंग हुई। मानसरोवर में एक युवक ने घर में काम करने वाली नौकरानी की गोली मार कर हत्या कर डाली। गोली महिला के सिर में जा लगी। वह सीधे बेड पर गिर पड़ी। महिला की 12 साल की बेटी भी काम करने आई थी। युवक ने उसे डरा कर झूठ बोलने के लिए बोला। मानसरोवर पुलिस पहुंची तो युवक गुमराह करने लगा। लड़की ने हिम्मत कर पुलिस को पूरी बात कहीं। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को चार कारतूस भी मिले है।

डीसीपी हरेंद्र महावर ने बताया कि गोली लगने से सुमन (38) पत्नी पूरणचंद निवासी स्वर्णपथ की मौत हाे गई। उन्होंने बताया कि महिला स्वर्ण पथ पर ही रामबीर (27) निवासी खेड़ली अलवर के घर में साफ सफाई का काम करती थी। रामबीर फल-सब्जियों का व्यापार करता है और अकेला ही रहता है। वह पिछले 5 महीने से काम कर रही है। वह दोपहर को 14 साल की बेटी के साथ साफ सफाई करने पहुंची। रामबीर के हाथ में पिस्टल लगी हुई थी। वह दोनों मां-बेटी को पिस्टल दिखाने लगा। अचानक उसने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। गोली सीधे महिला के सिर में जा लगी। महिला सीधे बेड पर गिर पड़ी। रामबीर घबरा गया। लड़की भी भाग कर आई और चिल्लाते हुए मां काे उठाने लगी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भाग कर आए। लोगों ने पुलिस को फ़ोन कर सूचना दी।

दो घंटे पुलिस को करता रहा गुमराह

डीसीपी हरेंद्र महावर,एएसपी अवनीश कुमार, डीएसपी चिरंजीलाल मीना, थानाधिकारी दिलीप सोनी हत्या की सूचना मिलने पर पहुंच गए। पुलिस ने रामबीर को पकड़ कर पूछताछ शुरू की। रामबीर पुलिस को दो घंटे तक गुमराह करता रहा। उसने बोला कि लड़की ने ही गलती से पिस्टल चलाकर मां पर खिलौना समझ कर चला दी। लड़की भी डरी हुई थी। लड़की से अकेले में पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि भैया ने ही मां पर गोली चलाई है। वह पिस्टल निकाल कर चेक कर रहा था। जांच में पता लगा कि वह एक दिन पहले ही पिस्टल दोस्त से लेकर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *