Headlines

व्हेयर इज नाथी का बाड़ा…

satish poonia

जयपुर। बजट बहस के दौरान एक बार फिर नाथी का बाड़ा और REET धांधलियों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को उद्योग को दर्जा दिया, यह तो अच्छी बात है। आमेर किला बड़ा पर्यटन स्थल है और हर दूसरा पर्यटक आमेर आता है। आमेर आने वाला हर पर्यटक पूछता है कि नाथी का बाड़ा कहां है, मुझे विजिट करके आना है।

सतीश पूनिया ने कहा कि रीट के नाम पर जमकर धांधली हुई। रीट धांधली की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। दो-दो मंत्रियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। REET धांधली की सीबीआई जांच होगी तो कइयों के नकाब उतर जाएंगे।
पूनिया ने सीएम के बजट में पढ़े गए शेर का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट के वक्त शेरो-शायरी कर रहे थे। मेरा कहना है कि मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। सीएम दो साल घर से ही नहीं निकले, ऑफिस तक नहीं गए। यहां आकर केंद्र को कोसना, बजट पर तालियां बजवाना अलग बात है। राजस्थान आर्थिक रूप से भारी कमजोर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *