जयपुर। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 की ओर से हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में सोमवार 9 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे जयपुर के आराध्य देव मोती डूंगरी गणेश जी महाराज के विप्र पताका चढ़ाकर ध्वज पूजन करेगी । साथ ही इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ हिंदू संस्कृति प्रतिक पूज्य गौ माता का पूजन व उन्हें हरा चारा खिलाया जाएगा।
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अलंकृता शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में संपादित किया जाएगा । उन्होंने विप्र महिलाओं से ध्वज व गौ माता पूजन में शामिल होने का अनुरोध किया।
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1 का “विप्र ध्वज” व गो पूजन समारोह कल
