जयपुर: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में 685 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए सफल हुए हैं। यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने परीक्षा में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस बार सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। जयपुर से सुनील कुमार ने 22वीं और तनुश्री मीणा ने 120वीं रैंक हासिल की है। बीकानेर के मोहित कासनिया ने 61वीं और प्रज्ञा जाट ने 91 रैंक हासिल की है।