जयपुर: सालासर में नेशनल हाईवे को चौड़ा करने के लिए राम दरबार की मूर्ति गिराए जाने के मामले में विधानसभा पर चर्चा की अनुमति नहीं दी गई। राठौड़ ने स्पीकर से कहा कि सालासर में राम दरबार की मूर्ति गिराए जाने पर प्रस्ताव दिया था, उस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी है। इस पर विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने राजेंद्र राठौड़ को बीच में ही टोकते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो सकती। भारत सरकार की संस्था और कॉन्ट्रैक्टर ही उस सड़क का काम कर रहा है। भगवान राम की मूर्ति वहां पर लगी हुई थी, उसे जिस तरह से गिराया गया, वह दुर्भाग्यूपर्ण है, आपकी भावना को भारत सरकार से अवगत करा देंगे। इस पर हाउस में चर्चा नहीं होगी।
राम दरबार गिराए जाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना – स्पीकर जोशी
