जयपुर : राजस्थान में RPSC RAS प्रीलिम्स 2021 की तारीख घोषित कर दी गई है। जिसकी परीक्षा 27 से 28 अक्टूबर को होगी। लेकिन रीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार RPSC के इस शेड्यूल से संतुष्ट नहीं है। जिसके बाद RAS प्रीलिम्स की परीक्षा तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग शुरू हो गई है।
दरअसल, राजस्थान में लंबे समय से लंबित चल रही रीट परीक्षा 26 सितंबर को होने जा रही है। जबकि 23 और 24 अक्टूबर को पटवारी भर्ती परीक्षा होने वाली है। ऐसे में रीट और पटवारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को RAS एग्जाम की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त मिल पाएगा।
वहीं RAS 2021 भर्ती के लिए फॉर्म फिलिंग की तारीख भी दो सितंबर रखी गई है। अगर वर्तमान में फाइनल ईयर की परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षा दो सितंबर तक पूरी नहीं हुई, तो वे भी एग्जाम नहीं दे पाएंगे। जबकि इस साल RAS 2018 का परिणाम आया है। इसके कुछ समय बाद ही RAS 2021 भर्ती की घोषणा कर दी गई है। जिसकी वजह से अब छात्र RAS परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग करने लगे हैं।
असमंजस में छात्र
इस साल 1 महीने के अंतराल में ही 3 सरकारी भर्ती परीक्षा होने जा रही है। जिसकी वजह से कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र भी असमंजस में आ गए हैं। ऐसे में कम समय अवधि की वजह से छात्रों को तैयारी का पूरा मौका नहीं मिल पाएगा। सरकार को RAS भर्ती परीक्षा 2021 की तारीख को आगे बढ़ाना चाहिए।
