जयपुर। देश की आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न सालभर तक मनाने तथा आजादी के इतिहास में कांग्रेस के गौरवमयी योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य तथा बांग्लादेश आजादी युद्ध में भारतीय सेना की अभूतपूर्व ऐेतिहासिक जीत की 50वीं वर्षगाँठ के कार्यक्रमों को वर्षभर समारोहपूर्वक आयोजित करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के संयोजन में प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की स्वीकृति के पश्चात् समिति के संयोजक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने प्रदेश स्तरीय समिति एवं जिला संयोजकों की नियुक्ति की है।
मालवीया ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समिति में ब्रिगेडियर (रिटा.) भगवान सिंह, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, नानालाल निनामा को उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जाकिर हुसैन गैसावत, रतन देवासी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पारस पंच ‘‘जैन’’ को महासचिव तथा विधायक रामलाल मीना, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, प्रमोद शर्मा, विवेक कटारा, रामसहाय बाजिया, विजेन्द्र सिंह महलावत एवं बाबूलाल जैन को सचिव नियुक्त किया गया है।
मालवीया ने बताया कि चित्तौडग़ढ़- डॉ. ललित बोरीवाल, भरतपुर – चुन्नी कप्तान, धौलपुर-रोहित बोहरा, करौली- घनश्याम मेहर, सवाईमाधोपुर-डॉ. अजीज आजाद, जयपुर शहर- बनवारी लाल गुप्ता, जयपुर देहात- गोपाल मीणा, अलवर- अजीत सिंह यादव, दौसा- महेन्द्र मीणा, सीकर- नरेन्द्र बाटड़, झुंझुनूं-विंग कमाण्डर एस.आर. सूरा, अजमेर शहर- महेश चौहान, अजमेर देहात- जीवण भाकर, टोंक- रामविलास चौधरी, नागौर- बिरदाराम चौधरी, भीलवाड़ा- चेतन डीडवानियां, बीकानेर शहर- यशपाल गहलोत, बीकानेर देहात- लक्ष्मण कड़वासरा, श्रीगंगानगर- शंकर पन्नू, हनुमानगढ़- गुरदीप सिंह चहल, चूरू- रियाजत खान, कोटा शहर-हवलदार श्रीराम चौधरी, कोटा देहात- प्रेमचन्द नागर, बून्दी- महावीर मीणा, बारां- सत्यनारायण भूमलिया, झालावाड़- मदनलाल वर्मा, जोधपुर शहर- ओमकार वर्मा, जोधपुर देहात- प्रकाश छंगाणी, पाली- प्रवीण कोठारी, सिरोही-डॉ. संध्या चौधरी, जालोर- सवाराम पटेल, बाड़मेर- हरीश सोलंकी, जैसलमेर- उम्मेदसिंह तंवर, उदयपुर शहर- पंकज शर्मा, उदयपुर देहात- हीरालाल दरांगी, डूंगरपुर- असरार अहमद, बांसवाड़ा- धूलजी भाई, राजसमंद- पुष्कर जीत सिंह माली, प्रतापगढ़- लक्ष्मीनारायण पाटीदार को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

