जयपुर: जयपुर में डूंगरपुर विधायक के सरकारी आवास से 14 मार्च को चोर तीन पीतल के नल चुरा ले गए। ये नल बाथरूम में लगे थे। विधायक के निजी सहायक रामरतन बगड़िया ने 16 मार्च को जालूपुरा पुलिस को बताया कि आवास के बाहर टॉयलेट और बाथरूम में लगे पीतल के तीन नल चोर ले गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, पर कोई सुराग नहीं मिला।
नल चोरी की जांच एएसआई को, बाइक चोरी की जांच हेड कांस्टेबल को
एमएलए के पीए की रिपोर्ट पर पुलिस ने 75 नंबर की एफआईआर काट एएसआई अल्लादिया को जांच सौंप दी। एक युवक की बाइक जालूपुरा थाना इलाके से चोरी हुई। पुलिस ने 76 नम्बर की एफआईआर काट एक हेड कॉन्स्टेबल छुट्टन लाल को जांच सौंप दी। एफआईआर की स्वीकृति देने वाले अधिकारी ने 1 हजार के नलों की चोरी की जांच एएसआई को दी। वहीं, 70 हजार की बाइक चोरी की जांच हेड कॉन्स्टेबल को दी।
