जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौड़ को अध्यक्ष का चार्ज दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। शिवसिंह राठौड़ 29 जनवरी को रिटायर्ड होंगे। भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार RPSC के फुल टाइम अध्यक्ष की तय समय में नियुक्ति नहीं कर सकी। इसलिए अब आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौर को अध्यक्ष का चार्ज दिया है। उनकी नियुक्ति बीजेपी राज में हुई थी। राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद आदेश जारी कर दिए हैं।
RPSC अध्यक्ष पद पर फैसला लेने में राज्य सरकार अब कुछ वक्त लगा सकती है। इस पद के लिए कई रिटायर्ड और मौजूदा ब्यूरोक्रेट दावेदारी कर रहे हैं। पहले मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर का नाम भी चला था, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। कई IPS और IAS के नाम चर्चा में है। कई रिटायर्ड अफासरों के नाम भी चर्चा में है, लेकिन अभी तक किसी के भी नाम पर सहमति नहीं बनी है।
RPSC द्वारा आयोजित भारतीयों पर सवाल उठने के बाद नए अध्यक्ष के सामने चुनौतियां
कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने भी माना था कि प्रदेश की भर्तियों पर सवाल उठ रहे हैं, इससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। नए आरपीएससी अध्यक्ष के सामने भी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक से लगातार खराब हो रही छवि को सुधारने की चुनौती होगी।

