जयपुर। शेखावाटी विकास परिषद एवं ट्रस्ट की ओर से 14 मार्च को फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के विद्याधर नगर स्थित शेखावटी केंद्र में शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शेखावाटी के प्रमुख कलाकार संजय मुकुंदगढ़ की टीम और मुंबई की से आ रही बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सारिका सिंह द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
शेखावाटी विकास परिषद एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष जेपी मिश्रा और महासचिव आर बी चौमाल ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री विजेंद्र सिंह ओला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, खादी ग्राम बोर्ड के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, नवलगढ़ के विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजकुमार शर्मा और रतनगढ़ के विधायक अभिषेक महर्षि मुख्य अतिथि के तौर पर एवं सभी सदस्य तथा ट्रस्टीगण उपस्थित रहेंगे।
