जयपुर: रॉयल वेडिंग के लिए पिंक सिटी जयपुर में एक बार फिर सेलिब्रिटीज, राजनेताओं और बिजनेस टाइकून आए हुए हैं। राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय की हाई-प्रोफाइल शादी के फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हुक्के का कश लेते देखिए।
इस शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, अनिल अग्रवाल, अनिल अंबानी, सुनील मित्तल सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई बिजनसमैन परिवार के साथ जयपुर आए हुए हैं।
शनिवार को जयपुर के रामबाग पैलेस में संगीत समारोह रखा गया। पटेल परिवार के सदस्यों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी जमकर डांस किया। इस दौरान सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी ने जुम्मे की रात है, गाने पर परफॉर्म किया। वहीं सिंगर गुरु रंधावा ने हाय नी तेरा नखरा गाना गाकर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
