Headlines

पायलट कल एक दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे

जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कल एक दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। पायलट के जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार वे दोपहर 1 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। पायलट 3 बजे कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को कृषि कानून, महंगाई सहित केन्द्र के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर अखिल भारतीय कांग्रेस के पक्ष को जनता के बीच रखने को भेजा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री पिछले दिनों इन्हीं मुद्दों को लेकर उत्तराखंड के देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *