जयपुर: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने विभिन्न आगारों से 90 बसों की व्यवस्था कर सीकर, अलवर, नीम का थाना, जयपुर एवं दिल्ली से खाटूश्यामजी मेले के लिये 11 से 15 मार्च तक संचालित करने के निर्देश जारी किये है।
मुख्यालय से जारी आदेशानुसार विभिन्न आगारों से 90 विशेष बसों की व्यवस्था कर जयपुर-झुन्झॅूनू-हिसार मार्ग, खाटूश्यामजी-कोटपूतली मार्ग, खाटूश्यामजी-नीम का थाना मार्ग, खाटूश्यामजी-जयपुर मार्ग एवं खाटूश्यामजी-दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार समय-सारिणी संचालन किया जावेगा।
खाटूश्यामजी मेले के लिए मुख्य प्रबन्धक, सीकर आगार को मुख्य मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्य प्रबन्धक, झुन्झूनू, कोटपूतली एवं खेतडी आगार को व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
रोडवेज करेगा खाटूश्याम जी मेले के लिये 11-15 मार्च तक विशेष बसों को संचालित
