Rajsthan CM सलाहकार संयम लोढ़ा का गुजरात कांग्रेस को लेकर आया ये बड़ा बयान: गुजरात कांग्रेस के 10 विधायकों पर BJP डाल रही है डोरे

Rajsthan CM सलाहकार संयम लोढ़ा का गुजरात कांग्रेस को लेकर आया ये बड़ा बयान: गुजरात कांग्रेस के 10 विधायकों पर BJP डाल रही है डोरे

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने अब गुजरात कांग्रेस में टूट का बड़ा खुलासा किया है। लोढ़ा ने ट्वीट किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, BJP कांग्रेस के 10 विधायकों पर डोरे डाल रही है। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें। इस ट्वीट के जरिए लोढ़ा ने साफ तौर पर गुजरात कांग्रेस में तोड़फोड़ की आशंका जताई है। लोढ़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी यह टैग किया है।

लोढ़ा का दावा है कि BJP गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में बड़ी तोड़फोड़ की तैयारी में है। कांग्रेस के 10 विधायकों से संपर्क किया गया है। गुजरात प्रभारी रघु शर्मा को भी इसके बारे में बता दिया है। मैंने सबको आगाह कर दिया है, सतर्क रहना जरूरी है।

आपको बता दे कि राज्यसभा चुनाव से पहले 2020 में 8 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफे दिए थे, बाद में जून 2020 में सभी आठ कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। उस वक्त गुजरात कांग्रेस के विधायकों की जयपुर में बाड़ेबंदी की गई थी। गुजरात कांग्रेस के विधायकों का यह ट्रेंड पुराना है। हाल ही में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वर्तमान में गुजरात में कांग्रेस के अब 65 विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *