जयपुर: सरकारी कर्मचारियों (Government employees) को अगले वर्ष यानी 2022 में 31 सार्वजनिक अवकाश और 21 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे। सबसे ज्यादा मजे होली और दीवाली पर आएंगे। होली पर चार तो दीपावली पर 5 दिन का अवकाश मिलेगा। हालांकि सालभर में 7 बार ऐसा मौका आएगा, जब कर्मचारियों के कुछ अवकाश शनिवार और रविवार के दिन रहेंगे। जिससे सरकारी कर्मियों को 1 साथ 3-4 अवकाश मिलेगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकार का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को 21 ऐच्छिक अवकाशों में से 2 अवकाश लेने की ही सुविधा मिलेगी।
शनिवार रविवार के दिन आई सरकारी छुट्टी
इसके अलावा 15 अप्रैल गुड फ्राइडे शुक्रवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार, 19 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 5 सितंबर को रामदेव और तेजा दशमी शुक्रवार, 26 सितंबर को नवरात्र स्थापना सोमवार, 3 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी सोमवार, 24 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और 25 अक्टूबर गोवर्धन पूजन और 26 अक्टूबर भाई दूज का अवकाश है। जबकि 7 ऐसे मौके आये हैं, जब सरकारी छुट्टी शनिवार रविवार के दिन आई है।


