जयपुर : राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन (ग्रुप-6) मैं आज एक आदेश जारी कर राजस्थान में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विभाग की समसंख्यक विज्ञप्ति 29-11-2019 के द्वारा कैलेंडर वर्ष 2020 ग्रेगोरियन के घोषित अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में पूर्व में दिनांक 9/8/ 2020 को घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण राज्य में अब 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

