Headlines

पायलट कैंप के विधायक वेद सोलंकी ने किया बड़ा सनसनीखेज खुलासा: कहा-मुझे हनी ट्रैप में फंसाया जा सकता है..

पायलट कैंप के विधायक वेद सोलंकी ने किया बड़ा सनसनीखेज खुलासा: कहा-मुझे हनी ट्रैप में फंसाया जा सकता है..

जयपुर। पायलट कैंप के विधायक वेद सोलंकी ने आज सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लंबे समय से षड्यंत्र होते आए हैं, लेकिन वे न तो दबे हैं और न दबेंगे। सोलंकी ने आशंका जताई कि उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया जा सकता हैं। इसके लिए उन्होंने बजाजनगर थाने में मामला भी दर्ज करवाने की कोशिश की,लेकिन मेरा मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मैंने उच्च अधिकारियों से बात की है।

जिला प्रमुख चुनावों पर भी उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर पर्यवेक्षक ने 24 घण्टे में ही उनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेज दी। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि रिपोर्ट आनन-फानन में भेजी गई और उनसे चर्चा तक नहीं की गई।

सोलंकी ने कहा कि मैं भरतपुर जिले का इंचार्ज रहा हूं। मैंने जाहिदा की शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जबकि मुझ पर जल्दबाजी में आरोप भी लगा दिये और रिपोर्ट भी 24 घंटे में भेज दी गई।

गोविंद मेघवाल पर बरसे सोलंकी
जयपुर जिला प्रभारी गोविंद मेघवाल पर सोलंकी ने हमला बोलते हुए कहा कि वे बीएसपी, भाजपा सभी दलों में घूमकर आए हैं, हमने 50 लोगों के लिए रिसोर्ट बुक कराया उसके बाद भी वे नहीं आए। सोलंकी ने कहा कि मेरे विरोधियों को बैठाकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिन लोगों को वे आगे कर रहे हैं। उन्होंने एक भी व्यक्ति के पक्ष में प्रचार नहीं किया। भाजपा की बाड़ाबंदी में जो नेता थे उन्हें तत्काल सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरे खिलाफ तथ्य मिलें तो मुझपर भी कार्रवाई होनी चाहिए। गोविद मेघवाल पर आरोप लगाते हुए सोलंकी ने कहा कि उन्होंने खुद पता नहीं किस-किस पार्टी से चुनाव लड़ा है और वे मुझसे सर्टिफिकेट मांग रहे हैं।

बाबूलाल नागर का जिक्र

सोलंकी ने कहा कि जैकी टाटीवाल को टिकट मैंने दिलाया था, लेकिन रमा चोपड़ा को टिकट दिलाने में मेरी और बाबूलाल नागर की भूमिका थी, नागर को लेकर कोई भी बात नहीं हो रही है।

373ae89f 0bd0 458c a460 1e0ed3544306

 

खाजूवाला व छतरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष ने भी मेघवाल पर लगाये गंभीर आरोप

सोलंकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाजूवाला क्षेत्र के दो ब्लॉक कांग्रेस छतरगढ़ के अध्यक्ष सत्तू खान व खाजूवाला के रविन्द्र कसवा ने आरोप लगाया कि गोविंदराम मेघवाल कभी कांग्रेस कार्यालयों तक पर नहीं आते। पंचायत चुनावों में अपने बेटे, बहू, सास, भतीजे सब परिजनों को ही सुरक्षित सीट से टिकट दे दिए। प्रधान के लिए भी आरएसएस के निर्दलीय को टिकट दिया गया। हमने शिकायते की पर कोई सुनने वाला ही नहीं।

सोलंकी ने विरोधियों की ओर से भाजपा की मदद के साक्ष्य भी पेश किए तथा कहा कि उनके खिलाफ कोई तथ्य होतो बताए। यूं ही विरोधियो को बुला मेघवाल ने प्रेस के सामने दोषी ठहरा दिया ये कहा का न्याय हैं। उन्होंने विभिन्न दलों से होते हुए मेघवाल के कांग्रेस में आने पर भी तंज कसा और कहा कि वे कम से कम मेरा पक्ष तो जानते। मेघवाल कभी चाकसू गए ही नहीं।

solanki 2 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *