Headlines

सरकार पर से उठा लोगो का विश्वास,थानों में बढ़ा माफिया राज – हनुमान बेनीवाल

कृषि कानून वापस, लेकिन बेनीवाल अब फिर से NDA से जुड़ने को तैयार नहीं, पायलट के खिलाफ भी की ये बड़ी घोषणा

जयपुर/कोटा: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व पुलिस थानों में जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे। शर्मनाक कृत्यों को लेकर शासन पर सवालिया निशान खड़े किए। सांसद ने कहा कि राजस्थान में बढ़ते जघन्य अपराध चिंता का विषय है। थानों में रक्षकों द्वारा परिवादी महिलाओं के छेड़छाड़ करने व अशोभनीय कृत्यो के होने से खाकी हर रोज शर्मशार हो रही है।

बूंदी जिले में कुछ दिनों पूर्व आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हो या उदयपुर जिले में पुलिस चौकी में आदिवासी महिला के साथ जो बर्ताव हुआ वो अत्यंत चिंता का विषय है और अब बूंदी में महिला थाने के थाना अधिकारी का परिवादी महिला के साथ जो कृत्य सामने आया और कृत्य सामने आने के बाद भी राज्य सरकार का पुलिस अधिकारी के प्रति जो रवैया होना चाहिए था वो नहीं हुआ ऐसे में जनता के साथ सरकार के साथ पुलिस पर से भी भरोशा कम हो रहा है।

सांसद ने कहा राजस्थान महिला अपराधों में देश भर में अव्वल स्थान पर वहीं कोटा संभाग में भी कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा। सांसद ने कहा आने वाले दिनों में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जो हालात बन रहे है उसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *